पशु तस्करी में जशपुर पुलिस की कार्रवाई:आरोपी महिला को रायगढ़ से गिरफ्तार किया, तस्करों को वाहन उपलब्ध कराया था

छत्तीसगढ़ के जशपुर में पशु तस्करी के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन शंखनाद को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रायगढ़ जिले के सरिया से दीप किरण सोरेंग नाम की महिला को गिरफ्तार किया है, जो पशु तस्करों को अपना वाहन उपलब्ध करा रही थी। मामला 2023 का है, जब दोकड़ा पुलिस ने एक बिना नंबर की बोलेरो पिकअप से 10 गौवंशों को मुक्त कराया था। इस मामले में पहले चालक हसनैन रजा को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने इमरान खान और वीरेंद्र सुमन का नाम बताया, जिन्हें क्रमशः 8 जुलाई और 7 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया कि जब्त वाहन दीप किरण सोरेंग के नाम पर पंजीकृत था। पूछताछ में वह वाहन को किराए पर देने का कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं। इससे स्पष्ट हुआ कि उन्होंने जानबूझकर अपना वाहन तस्करों को उपलब्ध कराया था। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई से पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की मुहिम को और मजबूती मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *