अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार:दौसा व करौली जिले के पांच स्थानों में 9 मुकदमें दर्ज, मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस की कार्रवाई

दौसा जिले की मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना इंचार्ज गौरव प्रधान ने बताया कि गश्त के दौरान मीन भगवान मंदिर के पीछे से तीन पहाड़ी पंचमुखी मंदिर को जाने वाले रास्ते में सुनसान जगह घेराबंदी कर विक्रम सिंह बैरवा निवासी मेहंदीपुर थाना टोड़ाभीम जिला करौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की तलाशी लेकर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की है। थाना इंचार्ज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ टोडाभीम, बांदीकुई, दौसा कोतवाली और बालाजी थाने में अलग-अलग धाराओं में 9 मुकदमे दर्ज हैं। वह पिस्टल कहां से और किस उद्देश्य से लेकर आया था, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *