नारौली डांग में छात्रों ने निकाली रैली:स्वच्छता और योग का दिया संदेश, स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया जागरूक

सपोटरा के नारौली डांग ग्राम पंचायत स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल की गई। स्कूल के छात्रों ने प्रिंसिपल भरतलाल मीना के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली निकाली, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। रैली में छात्रों ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संदेश प्रसारित किए। इनमें स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया। पीटीआई पृथ्वीराज मीना ने बताया कि छात्रों ने स्वास्थ्य संबंधी नारे लगाते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में डिप्टी प्रिंसिपल राकेश कुमार मीना ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से न केवल स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखने, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। रैली में बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *