नमिता हत्याकांड में सुराग देने वाले को मिलेगा 20 हजार इनाम

भास्कर इनसाइट चंदनकियारी थाना क्षेत्र में बीते 20 जनवरी को सेक्टर-2 निवासी नमिता देवी का शव बरामद किया गया था। इस हत्याकांड के मामले में बोकारो पुलिस ने हत्या से जुड़े अहम सुराग देने वाले व्यक्ति को 20 हजार रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने यह भी आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से गंभीरता से की जा रही है और जल्द पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी के पास कोई भी जानकारी हो तो वह आगे आएं। पुलिस के पास नहीं है जवाब सेक्टर-2 निवासी बीएसएल कर्मी हरिराम गोप की प|ी नमिता देवी (55) 20 जनवरी की सुबह लापता हो गई। 13 दिन के बाद 2 फरवरी को उसका शव चंदनकियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास झाड़ियों में अधजले अवस्था में बरामद हुआ। लोगों का कहना है कि महिला 13 दिन तक कहां रही, किसके संपर्क में थी और उसकी कैसे हत्या हुई। इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *