बीपीएल संबंधी अभिलेखों की पुनः जांच सुनिश्चित करने का निर्देश

बोकारो | बुधवार को गोपनीय कार्यालय कक्ष में डीसी अजय नाथ झा ने पशुपालन विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस क्रम में वर्ष 2025-26 में संचालित जोड़ा बैल वितरण योजना के लिए लाभुकों के चयन की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक हुई। बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार, गोमिया, बोकारो, चंदनकियारी व डुमरी विधायक के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे। डीसी ने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों का चयन प्रखंड स्तरीय समिति के माध्यम से किया गया है, उनके बीपीएल संबंधी अभिलेखों की पुनः जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सभी आवश्यक कागजातों का सत्यापन करते हुए राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *