सिटी रिपोर्टर | बोकारो बुधवार को बोकारो एसपी कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्टी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एसपी हरविंदर सिंह ने की। इस दौरान सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर व सभी थाना प्रभारी मौजूद थे। अपराध के रोकथाम और बच्चा चोरी के अफवाह पर विशेष रूप से सजग रहने का निर्देश एसपी के द्वारा दिया गया। एसपी ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि कोई भी ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के शीशे अगर दिखाई देते हैं, तो उसे तुरंत हटाते हुए मोटर अधिनियम के तहत कार्रवाई करें। हाल के दिनों में बच्चा चोरी की अफवाह जोरों से फैली है, इसको लेकर जागरूक करने की जरूरत है। जिन भी गाड़ियों में ब्लैक शीशे का इस्तेमाल हो रहा है, उन पर पर कार्रवाई की भी जरूरत है। क्योंकि अपराधी ब्लैक शीशे का इस्तेमाल कर अपराध को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने आम लोगों से भी अपील किया कि लोग काला शीशे का इस्तेमाल नहीं करें। वहीं महिलाओं की हत्या के मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया।


