सिटी रिपोर्टर | बोकारो समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को डीसी अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रबंधन और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में शिक्षा निदेशक, प्राचार्य और शिक्षक भी उपस्थित थे। डीसी ने निर्देश दिया कि सभी निजी विद्यालय अपनी किताबों की सूची 10 से 15 दिन पहले सार्वजनिक करें, ताकि अभिभावक किसी भी दुकान या ऑनलाइन माध्यम से सुविधाजनक किताबें खरीद सकें। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि बच्चों की पिछली बकाया फीस के बारे में सार्वजनिक रूप से किसी अन्य छात्र या क्लास में चर्चा न की जाए, बल्कि केवल स्कूल डायरी में लिखा जाए। कहा कि पैरेंट-टीचर मीटिंग नियमित रूप से आयोजित करें, जिसमें निदेशक, प्राचार्य और शिक्षक सभी शामिल हो। यह सुनिश्चित करने के लिए है कि अभिभावक सीधे संवाद कर सके।


