श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 17 से, हुआ भूमि पूजन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो आगामी 17 से 23 फरवरी तक श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति चक्की मोड़ सेक्टर 3 सह नारी जागृति संस्थान की ओर से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के भव्य आयोजन को लेकर बुधवार को कथा स्थल पर भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन के उपरांत आयोजन समिति की ओर से कथा की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि कथा के प्रख्यात कथा वाचक पूज्य सुधांशु महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को भागवत कथा का दिव्य रसपान प्राप्त होगा। भूमि पूजन में समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौबे ने यजमान की भूमिका निभाई। मौके पर मुरारी सिंह, राम कुमार मिश्र, मंतोष कुमार पांडे, राहुल सिंह, कर्ण पांडे, धर्मेंद्र सिंह, सुनील कुमार महतो सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *