लुधियाना। ढंडारी खुर्द इलाके में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। सब्जी लेकर घर लौट रहे दो युवकों को रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की गई और देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकियां दी गईं। न्यू दुर्गा कॉलोनी निवासी विकास कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जगदीश कॉलोनी निवासी राहुल के साथ बाइक को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में आरोपी ने रास्ता रोककर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर फोकल पॉइंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से .315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया।


