15 फरवरी को पीएयू में पहली प्रो रन, डीसी ने किया पोस्टर रिलीज

लुधियाना| डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) में 15 फरवरी को होने वाली पहली प्रो रन का आधिकारिक पोस्टर जारी किया। यह 5 किलोमीटर की रन सुबह 6:30 बजे पीएयू कैंपस से शुरू होगी। यह प्रो रन शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के महान बलिदान को श्रद्धांजलि देने और नशा-मुक्त पंजाब के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। डीसी हिमांशु जैन ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि एक मजबूत जनआंदोलन है। इसमें देशभक्ति, शारीरिक फिटनेस और ड्रग्स के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई का संदेश शामिल है। उन्होंने विद्यार्थियों, युवाओं, कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों के लोगों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की। डीसी ने 15 फरवरी को पीएयू में होने वाली प्रो रन और 22 मार्च को माहिलपुर में आयोजित होने वाली शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन में शामिल होकर ड्रग-फ्री पंजाब के इस अभियान को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *