अमृतसर | मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने शहर में अवैध निर्माण पर नकेल कसने को लेकर एमटीपी विभाग के अफसरों संग मीटिंग की। मेयर ने आदेश दिया कि 3 माह में बिल्डिंगों के कितने नक्शे पास कराए गए और एनओसी जारी की उसकी लिस्ट तैयार कर सौंपें। अवैध निर्माण किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एमटीपी मेहरबान सिंह ने मेयर को बताया कि अवैध निर्माणों के संबंध में पहले ही नोटिस जारी कर दिए हैं। यदि कंस्ट्रक्शन का काम बंद नहीं किया गया तो डेमोलेशन व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह ध्यान में लाया कि फील्ड स्टाफ की कमी है। जिससे मुश्किलें आती है।


