स्वर्णकार से 6 किलो चांदी लूटने वाले हफ्ते न पकड़े तो रोष प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब स्वर्णकार संघ ने पट्टी के स्वर्णकार गुरबचन सिंह से हुई लूट के मामले में पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली पर रोष जताया। प्रदेश व जिला प्रधान अश्वनी नामेशाह ने अन्य पदाधिकारियों के साथ पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में आरोपी नहीं पकड़े गए तो संघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। सुल्तानविंड चौक पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को पट्टी के स्वर्णकार गुरबचन सिंह से गोल्डन क्लाथ मार्केट, सुल्तानविंड चौक से एक्टिवा सवार लुटेरे 6 किलो चांदी लूटकर ले गए थे। गुरबचन सिंह गुरु बाजार से उक्त चांदी खरीद कर रात 8 बजे कार से वापस पट्टी जाने लगे थे। 15 दिन बीतने के बावजूद पुलिस लुटेरों को नहीं पकड़ पाई है। उन्होंने कहा कि ज्वेलर्स खौफजदा हैं। आए दिन स्वर्णकारों के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं मगर किसी मामले में आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *