जालंधर | पंजाब सरकार की 10 लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत वेस्ट के वार्ड-40 में स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में करीब 120 परिवारों के कार्ड बनाए गए। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का आभार जताया। इस मौके पर संजीव भगत ने कहा कि यह योजना गरीब और मध्यम वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है। 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा से जरूरतमंद परिवारों को बड़ा सहारा मिला है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे कैंप लगाकर हर पात्र परिवार तक योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा।


