बारां| तेल फैक्ट्री नगर निगम ऑफिस के पीछे गुरु कृपा महिला मंडल की ओर से महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक शिव वैष्णव महाराज ने कहा कि आजकल लोगों ने कथा को मनोरंजन का साधन बना दिया है। जबकि कथा मनोरंजन का साधन नहीं, अपितु यह तो भक्त को भगवान से जोड़ने का मार्ग है। मीडिया प्रवक्ता ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिला मुख्यालय के तेल फैक्ट्री नगर निगम ऑफिस के पीछे गुरु कृपा महिला मंडल की ओर से दोपहर 1 से 4 बजे तक चल रही महाशिवपुराण कथा में प्रथम दिन श्रद्धालु उमड़ पड़े।


