‘बजट में आदिवासी बहुल जिलों से सौतेला व्यवहार’:सांसद राजकुमार रोत ने लगाया आरोप, कहा- निराशा के अलावा कुछ नहीं मिला

प्रदेश सरकार की ओर से पेश किए गए आम बजट पर बांसवाड़ा डूंगरपुर से बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सांसद रोत ने राज्य सरकार के बजट घोषणा में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के जिलों के साथ सौतेला व्यवहार करने के आरोप लगाए है। रोत ने कहा कि इस क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की दयनीय स्थिति है, ऐसे समय में शिक्षण संस्थाओं की भौतिक सुविधा के लिए एक बड़े बजटीय घोषणा की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने आंशिक बजट देकर-ऊट के मुंह में जीरा वाली बात को सार्थक किया। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में लंबे समय से ट्राइबल टूरिज्म कॉरिडोर बनाने, माही व कडाना बांध से बांसवाड़ा-डूंगरपुर के तालाब नदियों को आपस में जोड़ के वृहद सिंचाई परियोजना स्वीकृत करने की मांग की जा रही है, और उम्मीद थी की इस बजट में बड़ी घोषणा होगी, लेकिन इस बजट में निराशा के अलावा कोई कुछ नहीं मिला। आदिवासी क्षेत्र में शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरी के पैकेज की उम्मीद थी लेकिन युवाओं को भी निराशा किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *