पीकेसी में वन विभाग की क्लीयरेंस में देरी नहीं होने देंगे : भूपेंद्र यादव

जल संसाधन विभाग ऑफिस में शनिवार को हुई बैठक में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत की उपस्थिति में पीकेसी परियोजना के अंतर्गत वन विभाग से संबंधित कार्यों एवं समन्वय पर चर्चा हुई। बैठक में परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया गया, जिनमें वन विभाग के कार्य और उनके समन्वय की भूमिका अहम बताई गई। केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय इस परियोजना को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस परियोजना के कार्यों के लिए वन विभाग का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होगा। वे हर कदम पर राज्य सरकार के साथ खड़े रहेंगे। यादव ने कहा कि वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा वन, पर्यावरण और वन्य जीव से संबंधित आवश्यक क्लीयरेंस समयबद्ध रूप से प्रदान की जाएंगी। इससे परियोजना तय समय सीमा में पूर्ण हो सकेगी। बैठक में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि जल संसाधन विभाग और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय से इस परियोजना के कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जा सकेगा, जिससे राज्य के जल संकट को सुलझाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार सहित जल संसाधन विभाग और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *