एपगुरु इमरान ने वर्ल्ड समिट में किया भारत का प्रतिनिधित्व

जयपुर| राजस्थान के अलवर निवासी एप गुरु इमरान खान ने वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में ग्लोबल टीचर प्राइज के टॉप 10 फाइनलिस्ट के रूप में भाग लिया। हालांकि वे अंतिम पुरस्कार जीतने में सफल नहीं हुए, लेकिन उन्होंनें टॉप 10 में भारत से एकमात्र शिक्षक के रूप में देश का मजबूत प्रतिनिधित्व किया। इमरान ने ग्लोबल टीचर प्राइज के मुख्य कार्यक्रम में कोरोना महामारी के दौरान विकसित की गई अपनी देवनानी एप के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि यह एप कैसे हजारों छात्रों के लिए लाभदायक सिद्ध हुई और सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए सीखने को सुनिश्चित किया। इस अवसर पर वरकी फाउंडेशन द्वारा उनकी एक शोर्ट फ़िल्म भी प्रदर्शित की गई ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *