पाली में अखिल भारतीय मेडिकल कॉलेज यूटीबी कार्मिक संघ के तत्वावधान में पाली मेडिकल कॉलेज और बांगड़ हॉस्पिटल में कार्यरत 35 यूटीवी कार्मिक 11 फरवरी से अपनी मांगों को लेकर दो घंटे कार्य बहिष्कार पर है। उन्होंने कहा कि मांगों का निस्तारण नहीं होने पर वे जल्द ही जयपुर जाकर अपनी बात करेंगे फिर भी समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
पाली बांगड़ हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2018 से 35 यूटीबी कार्मिक (अजेंर्ट टम्परेरी बसेस) कार्यरत है। जो फार्मासिस्ट, लेब टेक्निशियन, कम्प्यूटर ऑपरेशन, फिजियोथेरेपिस्ट, एमटीएस, कार्यकारी सहायक, सामाजिक कार्यकर्ता कार्यरत है। जब से लगे तब से इनकी सैलेरी में एक बार भी वृद्धि नहीं की गई।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों (एनएचएम, एड्स कंट्रोल सोसायटी, टीबी प्रोग्राम, पंचायतीराज इत्यादि) में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की स्क्रीनिंग करते हुए नियमित किया जा रहा है। इसके विपरीत राजमेस, जयपुर द्वारा राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022 में सम्मिलित किया जाकर स्क्रीनिंग कराते हुए नियमितीकरण की कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है।
जबकि वर्तमान में राजमेस, जयपुर की ओर से जारी विज्ञिप्त में राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022 के तहत राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से भर्ती जारी की गई है। उक्त भर्ती में राजमेस के अधीन संचालित 07 मेडिकल कॉलेजों (भरतपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर चुरू, सीकर, पाली) में पूर्व से यूटीबी पर कार्यरत कार्मिकों को किसी भी प्रकार की प्राथमिकता जैसे आयु में छूट, बोनस अंक आदि का लाभ नही दिए जाकर कार्यरत कार्मिकों को नजरअंदाज किया जा रहा है। अधिकांश यूटीबी कार्मिक निर्धारित आयु सीमा से पार कर चुके है, आयु में छूट न मिलने पर उक्त भर्ती से वंचित हो रहे है तथा भविष्य में बेरोजगार होने को मजबूर किया जा रहा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों (निदेशक चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं राजमेस, जयपुर) एवं वर्तमान राजस्थान सरकार के मंत्रियों तक अपनी बात पहुंचा चुके है लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022 में सम्मिलित किया जाकर स्क्रीनिंग कराते हुए नियमितीकरण की मांग को स्वीकार्य करने के लिए राजमेस एवं राज्य सरकार का ध्यानाकर्षण कराने के उद्देश्य से राजमेस के अधीन संचालित पाली सहित 07 मेडिकल कॉलेज में कार्यरत यूटीबी कार्मिकों द्वारा वर्तमान में मेडिकल कॉलेज स्तर पर 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। पाली में दो घंटे के कार्य बहिष्कार में पाली में अखिल भारतीय मेडिकल कॉलेज यूटीबी कार्मिक संघ के प्रदेशाध्यक्ष बहादूरसिंह राठौड़, सचिव राजेंद्रसिंह चाहर, उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा आदि कार्मिक शामिल है।


