अंडर-23 वनडे प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए राजस्थान की महिला टीम अभ्यास मैच खेलने बड़ौदा जाएगी। बड़ौदा के लिए संभावितों में से 20 का चयन किया गया है। शेष संभावितों का कैम्प आरसीए एकेडमी में जारी रहेगा। अभ्यास मैचों के लिए टीम : यशस्वी कट्टा, कौशल्या चौधरी, आयुषी गर्ग, मेघा सैनी, सिद्धि शर्मा, रुद्राक्षी सिंह, दिशा सैनी, पार्वती, उषा परेरिया, डिंपल कंवर, हेमलता ढाका, चंद्रज्योत्सना भाटी, ज्योति चौधरी, कंचन हूडा, चहक बत्रा, मैना सियोल, रुतबा चौधरी, रिज़ा शेख, हैप्पी कुमारी व पर्ल बाणावत।


