वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद

जयपुर | मालवीय नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी और बाइक बरामद की है। पुलिस पिछले लंबे समय से वाहन चोरी को लेकर आस-पास के कैमरे खंगाल रही थी। इस दौरान एक युवक को चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ की तो चोरी का अन्य वाहन भी बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि करण सिंह मीणा निवासी बालाघाट जिला करौली को गिरफ्तार किया है। बरामद स्कूटी को करण सिंह ने शिप्रा पथ थाना इलाके से चोरी किया था। थाना स्पेशल के शांतिलाल की अहम भूमिका रही है। आरोपियों से पूछताछ में अन्य वारदात खुलने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *