जरूरतमंदों को श्रीराम रसोई में मिल रहा है निशुल्क भोजन, मॉनिटरिंग के लिए रोज का मेन्यू व खाना खाने वालों की संख्या ऑनलाइन अपलोड

श्रीराम कृपा रसोई में जरूरतमंद व कामगारों को भरपेट भोजन करवाया जा रहा है। सप्ताह में केवल सोमवार को छोड़कर रोज रसोई में जरूरतमंदों को भोजन परोसा जाता है। यह रसोई जगतपुरा में सोसायटी फॉर यूनिक डेवलपमेंट एंड ह्यमून एक्शन रिसर्च संस्था के सहयोग से संचालित हो रही है, जिसमें रोज सुबह 11 बजे से लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। इस रसोई में रोज 100 से अधिक लोग भरपेट भोजन कर रहे हैं। इसके साथ ही संस्था की ओर से शहरभर में अवेयनेस कैंप लगाकर लोगों को झूठन नहीं छोड़ने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। जन्मदिन, शादी की सालगिरह, परिवार के किसी सदस्य की पुण्यतिथि, धार्मिक दिवस व श्रद्धांजलि के अवसर पर भी संबंधित परिवार इस रसोई को भोजन उपलब्ध करवाते हैं। श्री रामकृपा रसोई के संस्थापक मनोज दीक्षित ने बताया कि ऐसे भी जरूरतमंद लोग हैं, जिन्हें कभी-कभी या दो समय का भरपेट भोजन भी उपलब्ध नहीं हो पाता है। ऐसे लोगों को भरपेट भोजन करवाने के लिए 6 माह पहले जगतपुरा पुलिया के नीचे पार्षद कार्यालय के पास श्री रामकृपा रसोई की स्थापना की। इस परोपकारी कार्य में स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। रियल टाइम रिपोर्टिंग के लिए रसोई खोलने व बंद करने की लोकेशन अपलोड ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए रसोई में भोजन में क्या परोसा गया व कितने लोगों ने भोजन किया है, सभी जानकारियां प्रतिदिन ऑनलाइन अपलोड की जाती है। रियल टाइम रिपोर्टिंग के लिए रसोई खोलने व बंद करने की लोकेशन, फोटो गूगल फॉर्म पर अपलोड करते हैं। नियमित रसोई चलाने के लिए 5 सदस्यीय स्थानीय कमेटी बनी हुई है। जो भोजन की गुणवत्ता की जांच करती है, उसके बाद ही भोजन खिलाया जाता है। केन्द्र की स्थापक जिला बिग्रेड जयपुर के संयोजक कृष्णगोपाल शर्मा व संचालिका मोनिका दीक्षित श्रीराम रसोई संचालन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। } श्रीराम रसोई पर भोजन परोसने के अलावा अन्य सामाजिक सेवा के कार्य भी किए जाते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सर्दियों में कंबल और बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *