फागोत्सव में खेली फूलों की होली

जयपुर | श्री प्रेमभाया मंडल समिति की ओर से विभिन्न देवालयों में होने वाले फागोत्सव के क्रम में शनिवार को सर्व प्रथम युगल कुटीर जयलाल मुंशी का रास्ता चांदपोल बाजार में श्री प्रेमभाया सरकार के फागोत्सव मनाया गया। जिसमें श्री प्रेमभाया सरकार का गुलालमय गजरों का शृंगार किया गया। समिति के अध्यक्ष विजय किशोर शर्मा ने बताया कि ऐ श्याम फागुन आया, लाया संदेशा पवन, भुवन में रंग छाया…, नंद बाबा रा लाडला होरी का रसिया सांवरा, थांरो गोपी रूप बणास्यां आवरे आवरे… जैसे भजनों से प्रेम भाया सरकार का गुणगान किया गया। इस अवसर पर फूलों की होली भी खेली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *