डीग जिले की सीकरी थाना पुलिस ने एक गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोवध के लिए एक गोवंश को लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही गाय को गौशाला भिजवाया। सीकरी थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी की एक गौ तस्कर गोवध के लिए गोवंश को लेकर जा रहा है। जिसके बाद गुलपाड़ा चौकी पर नाकाबंदी कर दी गई। इस दौरान एक बोलेरो आती हुई दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रोका और उसकी तलाशी ली। बोलेरो में 1 गाय मिली जिसे बेरहमी से रस्सियों से बांधा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने बोलेरो की तलाशी ली तो, ड्राइवर सीट के नीचे एक धारदार चाक़ू मिला। जिसके बाद पुलिस ने गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम जमशेद (36) निवासी छपरा थाना पहाड़ी होना बताया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर गाय को गौशाला भिजवाया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।


