चरित्र प्रमाण पत्र नहीं बनने से हो रही परेशानी

गुमला | उपायुक्त कार्यालय से चरित्र प्रमाण-पत्र निर्गत नहीं हो पा रहा है। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत कांग्रेस की महिला उपाध्यक्ष हेमावती लकड़ा ने उपायुक्त का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है और प्रमाण-पत्र निर्गत करने की दिशा में उचित निर्देश देने का आग्रह किया है, ताकि चरित्र प्रमाण-पत्र के कारण किसी का कार्य लंबित न हो। उन्होंने कहा कि महीनों से चरित्र प्रमाण-पत्र लंबित है। अभ्यर्थी जब कार्यालय का दौड़ लगाने लगे, तो पहले कहा गया कि कार्यालय चंडाली में व्यवस्थित हो रहा है। जिस कारण प्रमाण-पत्र का कार्य लंबित है। अब जब कार्यालय शिफट हो गया है, तो बीते चार-पांच दिनों से एसी शशिंद्र बड़ाईक उपस्थित नहीं है। वे चौकीदार बहाली को लेकर नागफेनी में है। ऐसे में कई प्रकार के जरूरी कार्यो के लिए आवेदन करने के बावजूद प्रमाण-पत्र नहीं बन रहा है। हेमावती का कहना है कि कोई भी कार्य का एक समय निर्धारित होना चाहिए। उपायुक्त इस संबंध में संज्ञान लेते हुए अविलंब निर्देश जारी करें और प्रमाण-पत्र बनाने की प्रकिया को सरल व त्वरित करवाने का कार्य करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *