नारायणपुर| माता मावली मेले के प्रथम दिन 11 फरवरी को स्थानीय लोक नर्तक दलों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। मांदरी और गेड़ी जैसे पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिले के विभिन्न गांवों से आए युवक-युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा और साज-सज्जा के साथ ताल-लय में शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। जिला प्रशासन ने सभी दलों को सम्मान राशि प्रदान की। 12 फरवरी को बस्तर अंचल लोकरंग ग्रुप सोनू मानिकपुरी की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल सहित प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


