फाइलेरिया से बचाने विद्यार्थियों को दवा बांटी

सिकोसा| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलोदी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को फाइलेरिया एवं कृमिनाशक दवा की खुराक दी गई। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य प्रभारी कैलाश कुमार साहू एवं ईश्वरी साहू के मार्गदर्शन में ग्राम की मितानिनों एवं स्वसहायता समूह के सदस्यों के सहयोग से किया गया। प्राचार्य संगीता मसीह ने विद्यार्थियों को फाइलेरिया रोग के कारण, उसके दुष्प्रभाव तथा बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ लेने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *