पाली में लेन-देन के विवाद को लेकर जीजा-साले का तीन-चार युवक अपहरण कर केम्पर गाड़ी में डालकर ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। इस पर किडनैप करने वाले घबरा गए और दोनों को मारपीट कर बीच रास्ते छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। मारवाड़ जंक्शन सब इंस्पेक्टर छतराराम ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे चवाड़िया गांव निवासी कैलाश सिंह पुत्र मेघसिंह अपने जीजा नरपत सिंह पुत्र छोटू सिंह निवासी हमीरवास बाइक से जा रहे थे। इस दौरान खारची गांव में कैम्पर गाड़ी में आए तीन-चार जने उनका जबरदस्ती अपहरण कर कैम्पर गाड़ी में डालकर ले गए। यह घटना ग्रामीणों ने देख तो पुलिस को सूचना दी। इस पर तुरंत नाकाबंदी करवाई। इससे अपहरण करने वाले घबरा गए और बर के निकट छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने बीच रास्ते दोनों जीजा-साले मारपीट की। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों ने श्रवणसिंह, मुकेश और प्रकाश सहित चार-पांच युवकों पर अपहरण और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी। लेने-देन के विवाद को लेकर किया अपहरण
मामले में मारवाड़ जंक्शन थाने के सब इंस्पेक्टर छतराराम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नरपतसिंह पहले एक कम्पनी में काम करता था। वहा उसका लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते शनिवार शाम को उसका अपहरण कर मारपीट की गई।


