भास्कर न्यूज | कलंगपुर महाशिवरात्रि पर ग्राम डोंगीतराई के श्रीसाईं बाबा मंदिर में 14 फरवरी को साईं जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर के पुजारी पीआर साहू ने बताया कि शनिवार को सुबह 4 से 5 बजे तक बाबाजी की काकड़ आरती की जाएगी। इसके बाद पूजा-पाठ, जप-तप व आरती होगी। दोपहर 2 बजे से हवन-पूजन व पूर्णाहुति होगी।


