त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण:सूरजपुर में कल डाले जाएंगे वोट; 185 सरपंच, 2735 पंच समेत कई पदों के लिए मतदान

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 17 फरवरी सोमवार को सूरजपुर और भैयाथान विकासखंड में मतदान होगा। आज मतदान दलों को बालक हायर सेकंडरी स्कूल सूरजपुर और जनपद पंचायत भैयाथान से मतदान सामग्री वितरित कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। पहले चरण के मतदान में सूरजपुर और भैयाथान विकासखंड में कुल 185 सरपंच, 2,735 पंच, 47 बीडीसी और 6 डीडीसी पदों के लिए वोटिंग होगी। सूरजपुर में 107 सरपंच, 1,616 पंच, 24 बीडीसी और 4 डीडीसी पदों के लिए, जबकि भैयाथान में 78 सरपंच, 1,119 पंच, 23 बीडीसी और 2 डीडीसी पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। पूरे जिले में तीन चरणों में होने वाले इस चुनाव में जिला पंचायत के 15 निर्वाचन क्षेत्र, जनपद पंचायत के 126 निर्वाचन क्षेत्र और 480 ग्राम पंचायतों के 6,807 वार्डों के लिए मतदान होगा। कुल 5,47,905 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 2,71,928 पुरुष और 2,75,977 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए जिले में 1,081 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदान दलों को रवाना करने से पहले अधिकारियों ने सभी जरूरी दिशा-निर्देश दिए और मतदान सामग्री का मिलान कराया। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सुबह से ही पहुंचकर आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *