प्रतापगढ़ में महाशिवरात्रि से पहले धार्मिक आयोजन:अंबिका राजराजेश्वरी मंदिर से निकलेगी प्रभात फेरी, शिव-अंबिका की पालकी होगी खास आकर्षण

प्रतापगढ़ में महाशिवरात्रि से पूर्व अंबिका राजराजेश्वरी मंदिर मंडल की ओर से भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। मंदिर मंडल द्वारा 23 से 25 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे विशाल प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता भगवान शिव और माता अंबिका की विशेष रूप से सजाई गई पालकी होगी, जिसका भक्तगण पूरे श्रद्धा भाव से नगर भ्रमण कराएंगे। प्रभात फेरी में ढोल-ताशे और बैंड-बाजों की मधुर धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनेगा। मंदिर मंडल के सदस्यों ने रविवार को शहर में घूम-घूमकर लोगों को आमंत्रण पत्र वितरित किए हैं। समिति का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस धार्मिक आयोजन से जोड़ना और उन्हें आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करना है। उल्लेखनीय है कि अंबिका राजराजेश्वरी मंदिर मंडल द्वारा यह दूसरा प्रभात फेरी आयोजन है। इससे पहले भी महाशिवरात्रि पर्व पर एक विशाल रैली का सफल आयोजन किया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *