गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने की समीक्षा बैठक:बोले- वर्दी वालों पर अंगुली उठे, यह बर्दाश्त नहीं, अपराधियों के खिलाफ हो प्रभावी कार्रवाई

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म एक दिवसीय दौर पर रविवार को जालोर पहुंचे। जहां उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था संबंधी बैठक ली। बैठक में वब अधिकारियों को बोले कि वर्दी पहने वालों की कमी के कारण वर्दी पर कोई अंगुली उठे यह बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को एनडीपीएस एक्ट, सशस्त्र अधिनियम, ईसी एक्ट व आईटी एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश देते कहां अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करें कि अपराधी अपराध छोड़ने पर मजबूर हो जाए। तभी अपराधों में कमी आएगी। वहीं पुलिस के पास कोई संसाधनों की कमी हो तो हमें बताएं। मैं बैठा हूं, मंत्री जोगेश्वर गर्ग, सांसद हैं। हमे बताएं लेकिन वर्दी पहने वाले व्यक्ति की कमी के कारण वर्दी पर अंगुली उठे या दाग लगे, यह हमें बर्दाश्त नहीं होगा। गुजरात के सीमा बॉर्डर पर हमारा जिला है। जिसके बाद भी अच्छी पुलिसिंग की जा रही है। उन्होंनें कहा कि राजस्थान में पिछली सरकार के दौरान पुलिस की विश्वसनीयता के पर कई सवाल खड़े किए गये थे। लेकिन अब काफी सुधार हुआ है। उन्होंनें एसपी ज्ञानचंद्र व जिला कलेक्टर को एक-एक अधिकारियों की काउंसलिंग करने की बात की। पूर्व विधायक ने देर रात तक दारू ठेके खुले रहने के लगाए आरोप बैठक में मौजूद पूर्व विधायक अमृता मेघवाल एसपी ज्ञानचंद्र यादव से बोली कि ठेके 8 बजे तक खुला रहना समय है। लेकिन शहर के रेलवे स्टेशन पर देर रात तक ठेके खुले रहते हैं और रात भर शराब ठेके के पास एक टीन में बैठ कर शराब पीते हैं। जिसको लेकर कई बार शिकायते की लेकिन घंटे भर तक बंद रहते है। जिसके बाद फिर शुरू कर देते हैं। हालांकि इस सवाल को बेढ़म ने नजरअंदाज करते हुए एसपी से चैक कराने का बोलते हुए बैठक से निकल गये। जिसके बाद वह रवाना होकर रानीवाड़ा पहुंचें जहां उन्होंनें एक विवाह समारोह में भाग लिया।
बैठक में यह रहे मौजूद इस अवसर पर जालोर सिरोही पूर्व सांसद देवजी पटेल, विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, अमृता मेघवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, नाहरसिंह जोधा, एडीएम राजेश मेवाड़ा, सांचौर एडीएम दौलतराम चौधरी, सहायक पुलिस अधीक्षक कंबले शरण गोपीनाथ, एएसपी मोटाराम गोदारा व सांचौर एएसपी आवड़दान चारण सहित जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *