कोंडागांव में प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई:बाजार में 17 दुकानदारों पर जुर्माना; सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध

कोंडागांव शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका ने रविवार को अभियान चलाया गया। राजस्व एवं स्वच्छता कर्मचारियों ने मटन मार्केट और साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले 17 दुकानदारों से कुल 2,800 रुपए का जुर्माना वसूला। नगर पालिका के अधिकारियों ने कहा कि निरंतर जागरूकता अभियान का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। कई दुकानदारों ने पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए कम्पोस्टेबल प्लास्टिक बैग्स का उपयोग शुरू कर दिया है। प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्लास्टिक उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध बता दें कि भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है। इसमें प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स, गुब्बारों की डंडियां, प्लास्टिक झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक और थर्मोकोल की सजावटी सामग्री शामिल हैं। साथ ही प्लेट, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ जैसे कटलरी आइटम्स भी प्रतिबंधित हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *