गुमला में तेली छात्रावास में समाज की मासिक बैठक, सामूहिक विवाह 9 को

गुमला| तेली समाज का मासिक बैठक तेली छात्रावास में जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर साहू की अध्यक्षता में बैठक की गईं। समाज के मुख्य संरक्षक हीरा साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के द्वारा 24 वर्षों से अनवरत वार्षिक जतरा सह सामूहिक विवाह का आयोजन करते आया है। समाज के द्वारा असहाय कन्याओं का सामूहिक विवाह पूरे गुमला जिला में तेली जाति का ही शुरुआत किया हुआ है यह समाज के लिए अत्यन्त गौरव का विषय है। इसी को कायम रखते हुए आगामी 9 मार्च 2025 को रथ मेला टाड़ करौंदी मैं हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जतरा लगाने का घोषणा किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किशोर साहू को संयोजक और दुर्गा साहू को सह संयोजक नियुक्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *