जंगल बन चुके पार्क को 22 लोगों ने संवारा, पेंशन के पैसों से बदली नुहार

3 साल से वीरान और जंगल बन चुके 2 एकड़ पार्क की संभाल का जिम्मा गोल्डन एवेन्यू के लोगों ने खुद उठाया है। गोल्डन एवेन्यू रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन बनाकर अब तक 70 हजार खर्च करके पार्क को सुंदर बनाया है। पार्क की मेंटेनेंस के लिए 22 सदस्यीय टीम काम कर रही है। जोड़ा फाटक के पास स्थित गोल्डन एवेन्यू का पार्क की हालत खस्ता थी। पार्क में जंगली घास उगने से आवारा पशुओं की तादाद बढ़ती जा रही थी। पार्क में गोल्डन एवेन्यू, तहसीलपुरा, न्यू तहसीलपुरा, हुसैनपुरा, न्यू गोल्डन एवेन्यू के लोग सैर करने आते थे। गोल्डन एवेन्यू रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमेन राज कुमार, प्रेसिडेंट मइया दास, जनरल सेक्रेटरी सोहन लाल बताते हैं कि पार्क में अब बच्चों के खेलने से उन्हें काफी सुकून मिला है। हर माह पेंशन से पार्क की सफाई ओर मेंटेनेंस का काम जारी रखेंगे। जब तक सांसें चलेंगी तब तक पार्क में लोगों की सुविधा के लिए हर काम किया जाएगा। उनकी सरकार से सिर्फ एक मांग है कि स्ट्रीट डॉग्स से निजात दिलाई जाए। 3 साल से रखरखाव के अभाव में पार्क का बुरा हाल था। पार्क की दशा सुधारने के लिए कई बार निगम और पार्षद को बता चुके थे मगर समाधान न होने पर गोल्डन एवेन्यू के 22 लोगों ने खुद पार्क को सुंदर बनाना का बीड़ा उठाया। एक सोसायटी बनाई, जिसमें सभी सदस्यों ने 1 लाख रुपए इकट्ठा किए, जिसके बाद सबसे पहले पार्क से जंगली घास हटाई गई। इसके बाद पार्क में लगा ओपन जिम रिपेयर करवाया। बच्चों के झूले रिपेयर करवाने के बाद पेंट करवाया। पार्क की चारदीवारी को रंग करवाया गया। पार्क के सभी प्रवेश द्वार पर पीले रंग का पेंट किया गया। पार्क में फूल और पौैधे लगाए गए। पेड़ों की छंटाई, नए फूल और पौधे लगाए गए। मेंटेनेंस के बाद गोल्डन एवेन्यू का पार्क, ग्रिलों पर पेंट और दीवारों पर रंग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *