15 लाख का अवैध कबाड़ जब्त, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

रायगढ़ | जिले में अवैध परिवहन जोरों से चल रहा है। जिसे रोकने लगातार सघन जांच अभियान पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की तरफ से 14 चक्का ट्रक में अवैध परिवहन किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना के बाद थाना कांशीराम चौक के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान ओडिशा की तरफ से आ रही ट्रक ओडी 09 जी 9817 को रूकवाया गया। ट्रक कबाड़ से भरा हुआ था। जूटमिल पुलिस ने ट्रक को रोका और जांच की। जिसमें लोहे के टुकड़े लोड था। ट्रक चालक दुर्गा यादव से पुलिस ने कबाड़ के बारे में पूछताछ की। लेकिन चालक ने कबाड़ के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया और ना जवाब दिया। संदेह के आधार पर ट्रक को थाने लगा गया। पुलिस ने वाहन में लोड करीब 30 टन कबाड़, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये उसे जब्त कर लिया। चोरी की संपत्ति होने के संदेह में पुलिस ने आजमगढ़ यूपी के निवासी आरोपी दुर्गा यादव ( 25) के विरुद्ध थाना जूटमिल में मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *