पीएम सूर्यघर योजना:राजस्थान सरकार की ओर से राज्य सब्सिडी नहीं दी जा रही; बजट में सब्सिडी की घोषणा संभव

उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली देने के लिए केंद्र पीएम सूर्यघर योजना में 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी दे रहा है, लेकिन राजस्थान सरकार की ओर से राज्य सब्सिडी नहीं दी जा रही है। इस वजह से अब तक केवल 27 हजार घरों पर ही रूफटॉप सोलर प्लांट लग पाए हैं। जबकि इसमें से अधिकांश प्लांट योजना के अलावा लगे हैं। संभव है बजट में इस पर सब्सिडी की घोषणा सीएम कर सकते हैं। यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, असम, उड़ीसा सहित अन्य राज्य पीएम सूर्यघर योजना में राज्य सब्सिडी दे रहे हैं। राजस्थान में मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में लाखों उपभोक्ताओं को सब्सिडी है। तीन किलोवॉट तक का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने में 1.45 से 1.85 लाख रुपए का खर्चा होता है। राजस्थान के उपभोक्ता भी 50 हजार राज्य सब्सिडी की मांग कर रहे हैं। पडोसी राज्यों से सीख सकता है राजस्थान : गुजरात में सबसे ज्यादा 3.52 लाख और महाराष्ट्र में 1.93 लाख घरों पर सोलर रूफटॉप प्लांट लगे है। वहीं उत्तरप्रदेश में 74 हजार घरों पर सोलर प्लांट लगे है। यहां सूर्यघर योजना में दो से 5 किलोवॉट तक के उपभोक्ताओं को 30 हजार रुपए की सब्सिडी मिल रही है। हरियाणा में पीएम सूर्यघर योजना में गरीब उपभोक्ताओं को 2 किलोवाट तक 60 हजार रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। जबकि अन्य सभी उपभोक्ताओं को 20 हजार रुपए की सब्सिडी दे रहे है। यहां 20 हजार प्लांट लग चुके। योजना को बढ़ा रहे : नागर
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का कहना है कि पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत राज्य में 5 लाख घरों में रूफटॉप संयंत्र लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। हम योजना को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *