सीए सेमिनार . सांसद तिवाड़ी बोले- संस्थान के भवन के लिए जमीन दिलाने में मदद करूंगा

भास्कर संवाददाता | सीकर आईसीएआई की केंद्रीय परिषद के सदस्य सीए रोहित रूवाटिया का मानना है कि आयकर और जीएसटी में लगातार बदलाव होते हैं, इसलिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का खुद को अपडेट रखना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने ये बात भारतीय सीए संस्थान की सीकर ब्रांच की ओर से आयोजित की गई सेमिनार में कही। उन्होंने बताया कि कानूनों में बदलाव की जानकारी नहीं होने से परेशानी खड़ी हो सकती है। इस लिहाज से सीए को इनकी जानकारी रखनी ही चाहिए। इस मौके पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा हमारे देश के सीए अब अंतराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बना चुके हैं। इसमें विशेष सेवाओं के बलबूते शेखावाटी के सीए का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने संस्थान की सीकर ब्रांच के भवन के लिए भूमि आवंटन में सहयोग का भरोसा दिलाया। सेमिनार में चेयरमैन सीए आशीष गुप्ता भी मौजूद थे। पहले सत्र में सचिव सीए अमित मांडिया व सीए अनूप भाटिया ने सेमिनार में मौजूद लोगों के सवालों के जवाब दिए। वहीं जयपुर के सीए जतिन हरजाई ने जीएसटी के संबंध में जानकारी दी। सीए अर्पित काबरा, सीए संजीव संघी, सीआईआरसी सदस्य सीए अंकुर गुप्ता आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वाइस चेयरमैन नीरज शर्मा व सीए अरुण भास्कर ने भी विचार व्यक्त किए। सीए अभिषेक सोनी, सीए रामचंद्र सैनी, सीए कामाक्षा ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में सीकर, झुंझुनूं, चूरू व सरदारशहर से 120 से ज्यादा सीए शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *