सिटी रिपोर्टर } ग्वालियर | एमएलबी कॉलेज में चल रही दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन शनिवार को हुआ। इसमें मध्य भारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र बांदिल ने फिर से गुरु-शिष्य परंपरा को स्थापित करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि आईटीएम के कुलगुरु डॉ. योगेश उपाध्याय और राजकुमार वाजपेयी ने भी विचार रखे। अंतिम दिन 20 शोधपत्र पढ़े गए।


