आईएएस अफसर नियाज खान बोले-:अरब का धर्म है इस्लाम, भारत में तो सब हिंदू थे

सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणियों के लिए चर्चा में रहने वाले आईएएस अफसर नियाज खान ने एक बार फिर धर्म के मामले में टिप्पणी की है। पीडब्ल्यूडी में उप सचिव के रूप में नियुक्त खान ने X पर लिखा है -इस्लाम तो अरब का धर्म है। यहां तो सभी हिंदू थे। आईएएस अफसर नियाज खान ने दावा किया कि भारत में हिंदू से लोग मुस्लिम बनाए गए थे। इसलिए भले ही धर्म अलग अलग हों लहू तो एक है। खान के मुताबिक सभी नागरिक एक संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जो मुस्लिम अरब के लोगों को आदर्श मानते हैं वे पुनर्विचार करें। उन्होंने अपनी पोस्ट में समझाइश भी दी कि अरब को आदर्श मानने वाले सबसे पहले हिंदुओं को अपना भाई, माने बाद में अरब को। ”ब्राह्मण द ग्रेट” और वॉर ऑफ कलियुग जैसे कई नावेल लिख चुके नियाज खान अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए विवादों में भी रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *