सवाई माधोपुर में धूप में तेजी होने से लोग दिन में गर्मी महसूस करने लगे हैं। वहीं रात को यहां ठंडक बनी हुई है। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरूवार को यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिन और रात के तापमान में दुगना अंतर बना हुआ। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी समय में मौसम का हाल मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में रविवार को मौसम ड्राई बना रहेगा। इस दौरान यहां धूप में तेजी बनी हुई है। जिससे सवाई माधोपुर में दिन और रात के तापमान में उतार चढाव बना हुआ है । मौसम विभाग के अनुसार रविवार के बाद मावठ पड़ने की संभावना है। जिसके बाद फिर से पारा गिर सकता है।


