भास्कर न्यूज | सुकमा चिंतलनार थाना क्षेत्र के मल्लेवागू नाले के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पोडियामी भीमा के पास से विस्फोटक और नक्सली पर्चा बरामद हुआ है। नक्सली को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिंतलनार थाना से जिला बल की पार्टी ग्राम नरसापुरम व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। इस दौरान भागने लगे थे जिन्हें घेराबंदी कर 1 संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। वहीं 4 संदिग्ध व्यक्ति जंगल-झाड़ी व नाला का आड़ लेकर भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गये संदिग्ध की पूछताछ करने पर अपना नाम पोड़ियाम भीमा बताया और नक्सल संगठन में सुरपनगुड़ा आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष के पद पर कार्य करना स्वीकार किया। पुलिस के साथ गिरफ्तार नक्सली।


