30 हजार रिश्वत लेते दो अफसरों समेत 3 गिरफ्तार

लुधियाना| पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) लुधियाना में तैनात दो सीनियर इंडस्ट्रियल प्रमोशनल अधिकारियों और एक ट्रेड असिस्टेंट को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह और रिशव गर्ग, दोनों सीनियर इंडस्ट्रियल प्रमोशनल ऑफिसर, तथा अंतरप्रीत सिंह, ट्रेड असिस्टेंट के रूप में हुई है। यह कार्रवाई फोकल प्वाइंट निवासी एक उद्योगपति की शिकायत के आधार पर की गई। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार शिकायतकर्ता फोकल प्वाइंट में उत्पादन इकाई चलाता है। उसने अपनी यूनिट के लिए “एक्जैक्ट डेट ऑफ प्रोडक्शन सर्टिफिकेट” के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि उक्त अधिकारियों ने यह प्रमाण पत्र जारी करने के बदले 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड भी की थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *