प्रेमिका की शादी तय होने से दुखी प्रेमी ने फंदा लगा दी जान

भास्कर न्यूज |लुधियाना प्रेम प्रसंग से जुड़े तनाव के चलते एक शादीशुदा व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे इंद्रपुरी, ताजपुर रोड में हुई है। मृतक की पहचान राज कुमार पंडित (28) निवासी इंद्रापुरी, ताजपुर रोड के रूप में हुई है। मृतक के भाई दिलीप पंडित ने बताया कि राज कुमार की तीन साल पहले शादी हुई थी और उसकी एक बेटी भी है, जो परिवार के साथ गांव में रहती है। राज कुमार लुधियाना में अपने एक दोस्त के साथ किराए पर रह रहा था। इसी दौरान उसके लुधियाना की एक युवती से प्रेम संबंध बन गए थे। परिजनों के अनुसार, युवती की शादी दो महीने बाद तय हो गई थी। राज कुमार इस बात से काफी परेशान था। इसी तनाव के चलते शुक्रवार को जब उसका दोस्त काम पर चला गया था और राज कुमार कमरे में अकेला था। इसी दौरान उसने कपड़े से फंदा बनाया और तस्वीर प्रेमिका को भेजकर आत्महत्या कर ली। फोटो देखकर युवती उसे बचाने को तुरंत उसके कमरे पर पहुंची। जहां वह फंदे से लटका हुआ था। युवती के अनुसार उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। मदद के लिए बुलाने के दौरान राज कुमार की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन-7 की पुलिस मौके पर पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *