बिजली कनेक्शन काटने पर गुस्साया उपभोक्ता पेट्रोल लेकर पहुंचा दफ्तर

भास्कर न्यूज | अमृतसर खंडवाला बिजली दफ्तर में शाम साढ़े 4 बजे माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कनेक्शन काटने पर गुस्साया उपभोक्ता बोतल में पेट्रोल लेकर पहंुच गया। झब्बाल रोड में अप्रैल 2024 में उपभोक्ताओं विशाल को बिजली चोरी करने पर 80 हजार जुर्माना डाला गया था। जुर्माना न भरने पर पावरकॉम कर्मचारियों ने विशाल का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। विशाल ने आरोप लगाया कि जुर्माना न डालने के बदले एक कर्मचारी ने 15 हजार रुपए लिए मगर कनेक्शन काट दिया गया। 15 हजार रुपए देने के उसके पास पूरे सबूत मौजूद हैं। जैसे ही उपभोक्ता अपने ऊपर पेट्रोल डालने लगा तो एसडीओ इंजी. धर्मेंद्र सिंह सहित सभी कर्मचारी मौके से भाग गए। आनन-फानन में एसडीओ ने कर्मचारी को भेजकर बिजली कनेक्शन जुड़वाया और उपभोक्ता को समझाकर घर भेजा। एसडीओ ने कहा कि 2 साल तक भी जुर्माना नहीं भरने पर कनेक्शन काटा गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *