अशोकनगर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी न्यायिक हिरासत में

पिपरई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 13 फरवरी को पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन निर्देशन में मुस्कान अभियान के तहत टीम ने कार्रवाई शुरू की। 15 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पीड़िता को गरेंठी रोड स्थित ग्राम देरासा के पास से बरामद किया। न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि खिरिया निवासी प्रदीप लोधी ने उसे बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी प्रदीप लोधी को गरेठी रोड खिरिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी पिपरई भुवनेश शर्मा, सउनि छगन सिंह, प्रधान आरक्षक महाबीर ओझा, आरक्षक गजेंद्र यादव, राकेश और विकास पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *