भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह चौहान टोंक बीजेपी जिलाध्यक्ष:केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने किया एलान; दो बार BJYM जिलाध्यक्ष रह चुके

बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह चौहान को बीजेपी जिलाध्यक्ष बने हैं। इनके नाम की घोषणा केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने की। इसी के साथ उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर और साफा बांध कर स्वागत किया। आज प्रदेश भर में 11 जिलों के बीजेपी जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। यह बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मंत्रियों ने की उनके जिलों में आकर की है। टोंक में भी आज बीजेपी के जिलाध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी आए। उन्होंने एक निजी कॉलेज में बीजेपी के नेताओं से राय मशविरा किया। इसमें बीजेपी के युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और कोटा संभाग प्रभारी चंद्रवीर सिंह चौहान के नाम पर सहमति बनी। उसके बाद उनके नाम की घोषणा केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने की। फिर मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने माला पहनाकर चौहान का स्वागत किया। 6 नामांकन मिले थे भाजपा टोंक संगठन चुनाव के जिला प्रभारी हरेन्द्र शर्मा ने पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए मिले निर्देशानुसार रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन पत्र लिए थे। जिसके लिए 6 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। जिसके बाद भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी की ओर से केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को टोंक जिला संगठन चुनाव के लिए नियुक्त किया गया। सोमवार को केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी टोंक सर्किट हाउस पहुंचे। उसके बाद वे निजी कॉलेज पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें नेताओं से चर्चा की और मंत्री भागीरथ चौधरी ने भाजपा युवा मोर्चा टोंक के जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान को सर्वसम्मति से नया जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इस दौरान पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल जैन, सतीश चन्देल, पूर्व जिला महामन्त्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, खेमराज मीणा, दीपक संगत, पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, बेणी प्रसाद जैन, विनायक जैन एवं पंकज पहाडिय़ा सहित जिले के नव-निर्वाचित मण्डल अध्यक्ष भी मौजूद थे। चंद्रवीर सिंह चौहान का राजनीतिक करियर टोंक शहर के गणेशपुरी अन्नपूर्णा रोड निवासी चन्द्रवीर सिंह चौहान राजनीति विज्ञान से एम ए है। वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री है। एवं कोटा सम्भाग के प्रभारी है। पूर्व में भाजपा टोंक के जिला उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला टोंक के लगातार दो बार जिलाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके है। देवली-उनियारा विधानसभा के भाजपा प्रभारी पद पर कार्यरत है। छात्र राजनिति में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद में लगातार सक्रिय है। सत्र 2011 में भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति मे सदस्य एवं सम्भाग प्रभारी पूर्व में कार्य कर चुके हैं।भाजयुमों प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे एवं सवाईमाधोपुर लोकसभा के प्रभारी रहे। सत्र 2013-14 से भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर कार्यरत है।वर्तमान में 03 दिसम्बर 2022 से 12 दिसम्बर 2022 तक भाजपा जन आक्रोश यात्रा के टोंक जिले के जिला सह संयोजक एवं हिंडोली विधानसभा के प्रभारी के नाते कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में 26 अप्रेल 2023 टोंक जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला जन आक्रोश एवं महा घेराव के जिला प्रभारी के नाते कार्य किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *