राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा (CET) 12th लेवल का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 9 लाख 17 हजार अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया है। समान पात्रता परीक्षा 12th लेवल के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थी कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से भविष्य में आयोजित होने वाली 12 भर्ती परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे। CET 12th लेवल का आयोजन पिछले साल 22, 23 और 24 अक्टूबर को किया गया था। इसके लिए 18 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 15 लाख 41 हजार 310 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। एक साल की वैलिडिटी राजस्थान में 12th पास लेवल के अभ्यर्थियों के लिए साल में एक बार समान पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के स्कोर की वैलिडिटी एक साल की रहेगी। हालांकि राजस्थान सरकार की कैबिनेट बैठक में वैलिडिटी 3 साल तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। यह फैसला मौजूदा परीक्षा पर लागू नहीं होगा। ऐसे में भविष्य में होने वाली समान पात्रता परीक्षा में पास अभ्यर्थियों की वैलिडिटी 3 साल की होगी। यह खबर भी पढ़ें… समान पात्रता परीक्षा ग्रेजुएशन लेवल का रिजल्ट जारी:8.78 लाख अभ्यर्थी हुए पात्र; 11 भर्ती एग्जाम में शामिल हो सकेंगे कैंडिडेट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बुधवार को समान पात्रता परीक्षा (CET) ग्रेजुएशन लेवल का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें 40% से ज्यादा अंक वाले 8 लाख 78 हजार 69 अभ्यर्थी पात्र घोषित किए गए हैं। ये अभ्यर्थी भविष्य में होने वाली ग्रेजुएशन लेवल की 11 भर्ती परीक्षाओं में CET के स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकेंगे। (पूरी खबर पढ़ें)


