फाइनेंशियल टाइम्स रैंकिंग में आईआईएम इंदौर (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) 69वें स्थान पर पहुंच गया है। एकवर्षीय फुलटाइम एमबीए एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (ईपीजीपी) की रैंकिंग में 20 रैंक का इजाफा हुआ है। वर्ष 2023 में यह 89वें स्थान पर था। आईआईएम, इंदौर को सभी आईआईएम की सूची में चौथा सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला है। इस रैंकिंग में 150 से अधिक वैश्विक मान्यता प्राप्त संस्थानों ने भी हिस्सा लिया था। आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने बताया कि इस साल सबसे ज्यादा, 73 प्रतिभागियों वाले ईपीजीपी बैच में एक विविध समूह है, जिसमें अलग-अलग इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स शामिल हुए हैं। इससे डाइवर्सिटी भी बढ़ती है।


