तबादला होने के बाद महिला क्लर्क बिना चार्ज सौंपे 4 दिन से गायब, रिकॉर्ड रूम पर ताला, सर्टि​फिकेट के लिए लोग तंग

भास्कर न्यूज | अमृतसर तहसील-2 से नहिला क्लर्क का तबादला होने के बाद बिना चार्ज सौंपे 4 दिन से गायब है। रिकॉर्ड रूम में लटकने से एससी-बीसी व दूसरे सर्टिफिकेट के लिए लोग तंग हो रहे है। यह मामला तहसीलदारों से लेकर उच्च अफसरों तक की नोटिस में भी पहुंच चुका है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। दरअसल, तहसील व रजिस्ट्री दफ्तर में मलाईदार पोस्टों पर बरसों से तैनात मुलाजिम सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। जिस कारण ट्रांसफर होने पर डीसी के आदेश को भी नहीं मान रहे हैं। बता दें कि ढाई साल पहले तत्कालीन डीसी हरप्रीत सिंह सूदन ने 10 साल तक से एक ही सीट पर जमे 161 पटवारियों का तबादला किया था। तब ऐसा देखने को मिला था कि पटवारी चार्ज छोड़ने को तैयार नहीं थे। यहां तक कि सरकारी रिकार्ड घर उठा ले गए थे। जिस कारण नए पटवारियों ने जिम्मेदारी संभाली तो इसकी शिकायत डीसी तक पहुंची थी। वहीं सस्पेंशन के लिए वार्निंग लैटर जारी हुआ तो रिकॉर्ड वापस दफ्तर में रख गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *