लुधियाना| दरेसी रोड स्थित वेद मंदिर में भारत धर्म प्रचारक मंडल की ओर से वेदचार्य स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज की अध्यक्षता मे आयोजित होने वाले 67वें विशाल धर्म सम्मेलन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। पंडित दीप वशिष्ठ व आदित्य ने पूर्ण मंत्रोचारण के साथ झंडे का पूजन किया। इस मौके पर शिवराम, जगदीश शर्मा, सतीश अरोड़ा, अशोक शर्मा बॉबी, दिनेश टंडन, लाल चंद खुराना, लाडी कपूर, नरेश शर्मा, बलदेव चोपड़ा, मनीष कुमार, राजिंदर कपूर प्रदीप कालिया आदि मौजूद रहे।


